Skip to main content

 

एक पूंछ हिलाता कुत्ता —

जिसे पता ही नहीं

कब उसकी पूंछ

उसके आत्मसम्मान के ख़िलाफ़ जा रही है।

 

वो खुशी-खुशी पूंछ हिलाता रहता,

पर एक दिन, नसीब से

जब उसका सामना

अपने ही आत्मसम्मान से हो गया,

 

तो ऐसा भौंक उठा डर से —

जैसे कोई कर्ज़दार

अचानक अपने उधार देने वाले को देख लिया।

Category

↑